News

निप्पॉन पेंट ने भारतीय बाजार में पैठ मजबूत करने के लिए पंजाब किंग्स के साथ साझीदारी की

Published

on

चंडीगढ़ – निप्सी ग्रुप का हिस्सा और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स के साथ इसकी फ्रैंचाइजी के आधिकारिक साझीदार के तौर पर एक ऐतिहासिक साझीदारी की घोषणा की। निप्पॉन पेंट का लोगो इस टूर्नामेंट के हर मैच में पंजाब किंग्स की जर्सी की दाहिनी आस्तीन पर दिखाई देगा जिससे यह ब्रांड इस धरती पर सबसे बड़े और लोकप्रिय खेलों में से एक खेल के दर्शकों के सामने उभरकर आएगा।

इस साझीदारी की घोषणा निप्पॉन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री शरद मल्होत्रा, निप्पॉन पेंट इंडिया के अध्यक्ष (डेकोरेटिव कोटिंग्स बिजनेस) श्री मार्क टीटस और पंजाब किंग्स के सीईओ श्री सतीश मेनन द्वारा भारत और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर और आईपीएल के ऑल टाइम अग्रणी विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर एवं सबसे भरोसेमंद फिनिशरों में से एक शशांक सिंह की उपस्थिति में की गई।

इस साझीदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए निप्पॉन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री शरद मल्होत्रा ने कहा कि हमें पंजाब किंग्स के साथ हाथ मिलाते हुए बेहद खुशी है। यह एक ऐसी टीम है जिसमें जीतने के लिए जबरदस्त ऊर्जा और निडरता है और अथक प्रयासरत रहती है। इस टीम की कभी हार नहीं मानने की मनोवृत्ति निप्पॉन पेंट के बुनियादी मूल्यों से गहराई से मेल खाती है। यही जुझारूपन की भावना हमारे रुछंलमप्दकपंज्ञमछंलमत्ंदह विजन को प्रेरित करती है क्योंकि हम एक गतिशील, अजेय राष्ट्र का जश्न मना रहे हैं जो लगातार प्रगति कर रहा है। यह आईपीएल हमें भारत के हर कोने से क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ने का एक असाधारण प्लेटफॉर्म देता है और इस साझीदारी के जरिए हम रंग, ऊर्जा और दोनों ब्रांडों की पूरी ताकत के साथ ठीक यही करने का इरादा रखते हैं।

इस अनावरण कार्यक्रम में पंजाब किंग्स की जर्सी की दाहिनी आस्तीन पर बने निप्पॉन पेंट के लोगो को भी प्रदर्शित किया गया। पंजाब किंग्स की लाल और नीले रंग की जर्सी पर निप्पॉन पेंट का लोगो प्रमुखता के साथ दर्शाया गया है जिससे इस ब्रांड और टीम की पहचान के बीच मजबूत तालमेल का पता चलता है। इस अवसर पर निप्पॉन पेंट और पंजाब किंग्स का ब्लॉबी शुभंकर ब्लॉबर शेर को पेश किया जाना एक अन्य रचनात्मक घटक रहा जो इस टीम के साथ जुड़ी ताकत, ऊर्जा और निडरता का प्रतीक है। यह शुभंकर पूरे आईपीएल सीजन में दर्शकों को तल्लीन रखने के अभियानों, डिजिटल एक्टिवेशन और रिटेल अनुभव में एक प्रमुख पात्र बनने जा रहा है जिससे इस साझीदारी की पहुंच स्टेडियम की सीमा से परे होने जा रही है।

इस गठबंधन पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया के अध्यक्ष (डेकोरेटिव कोटिंग्स बिजनेस) श्री मार्क टीटस ने कहा कि आईपीएल व्यापक स्तर पर युवा उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए भारत का सबसे शक्तिशाली प्लेटफॉर्म है और पंजाब किंग्स अपनी जीवंत पहचान और जोशीले प्रशंसक वर्ग के साथ निप्पॉन पेंट के लिए आदर्श साझीदार है क्योंकि हम पूरे भारत में हमारे ब्रांड की पहुंच बढ़ा रहे हैं। यह साझीदारी महज एक जर्सी में स्थान पाना नहीं है। हमारा प्रयास भारतीय उपभोक्ताओं की अगली पीढ़ी के साथ गहरा और स्थायी संबंध स्थापित करने का है।

इस गठबंधन का स्वागत करते हुए पंजाब किंग्स के सीईओ श्री सतीश मेनन ने कहा कि हम पंजाब किंग्स परिवार में निप्पॉन पेंट का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। नेतृत्व, नवप्रवर्तन और गुणवत्ता के लिए उनकी मजबूत प्रतिष्ठा हमारी टीम की महत्वाकांक्षा और प्रतिस्पर्धा की भावना से मेल खाती है। इस टीम में कुछ होनहार युवा और अनुभवी प्रतिभाओं के साथ हमारा इरादा इस यात्रा में निप्पॉन पेंट के साथ एक सफल सीजन का निर्माण करने का है।

पंजाब किंग्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्री सौरभ अरोड़ा ने कहा कि पंजाब किंग्स परिवार में निप्पॉन पेंट्स के शामिल होने पर हमें बहुत खुशी है। नवप्रवर्तन और गुणवत्ता के लिए प्रख्यात एक ब्रांड के तौर पर यह एक गतिशील और उच्च निष्पादन वाली फ्रैंचाइजी के निर्माण के हमारे विजन के अनुकूल है। हम समान विचार रखने वाले इस तरह के साझीदारों के वापस हमारे साथ आने के साथ एक शानदार सीजन की उम्मीद करते हैं।

भारत और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कहा कि निप्पॉन पेंट इंडिया जैसे साझीदारों से मजबूत समर्थन मिलना हमेशा से उत्साहजनक रहा है। खिलाड़ी के तौर पर हम मैदान पर हमारा सर्वाेत्तम प्रदर्शन देने और इस सीजन में हमारे प्रशंसकों को गौरवान्वित करने पर ध्यान दे रहे हैं।

पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह ने कहा कि पंजाब किंग्स के प्रशंसक सबसे जोशीले प्रशंसकों मे से एक हैं और इस यात्रा में निप्पॉन पेंट के हमारे साथ शामिल होते देखना गर्व की बात है। हम आने वाले समय में जबरदस्त प्रदर्शन करने और इस आईपीएल में हमारे प्रशंसकों के लिए यादगार क्षणों का निर्माण करने की उम्मीद करते हैं।

यह गठबंधन युवा दर्शकों और जुनूनी क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ते हुए अपनी राष्ट्रीय ब्रांड पहचान मजबूत करने की निप्पॉन पेंट की महत्वाकांक्षा के अनुरूप है। पंजाब किंग्स के साथ इस गठबंधन के जरिए कंपनी की योजना प्रशंसकों के साथ जुड़ने की पहल करने, मार्केटिंग एवं डिजिटल अभियानों को एकीकृत करने और इस आईपीएल सीजन के दौरान इस साझीदारी को जीवंतता प्रदान करने के लिए रिटेल विजिबिलिटी प्रोग्राम चलाने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2017 Lishkara TV. Powered by Jagjeet Sekhon