मोहाली, 19 अप्रैल 2026: श्री शिव मंदिर श्री सनातन धर्म सभा फेस-9 मोहाली के प्रत्येक दो वर्ष बाद होने वाले जनरल हाउस चुनाव आज शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सभा के चेयरमैन श्री रमेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल 2026 को आयोजित जनरल हाउस बैठक में पुरानी सभा को भंग कर नए चुनाव करवाने की घोषणा की गई थी तथा तीन सदस्यीय चुनाव आयोग का गठन किया गया था।
इस चुनाव आयोग में चीफ इलेक्शन कमिश्नर श्री तजिंद्र पाल सिंह तथा उनके सहयोगी श्री अरुण कुमार शर्मा एवं श्री सतीश चंद मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव आयोग ने तय समय सीमा के भीतर चुनाव करवाने का निर्णय लेते हुए 8 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर चुनाव अधिसूचना जारी की और 19 अप्रैल 2026 को मतदान की तिथि घोषित की गई।
चुनाव में दो पैनलों के कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। पहले पैनल से श्री जितेंद्र गोयल प्रधान पद, श्री दिनेश ज्योति जनरल सेक्रेटरी पद तथा श्री राजेंद्र शर्मा कैशियर पद के उम्मीदवार थे। दूसरे पैनल से श्री शिव कुमार दुग्गल प्रधान पद, श्री अनिल कुमार आनंद जनरल सेक्रेटरी पद तथा श्री आई.डी. गर्ग कैशियर पद के उम्मीदवार थे।
आज प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद ढाई बजे मतगणना आरंभ हुई और शाम 4 बजे परिणाम घोषित किए गए। कुल 155 वैध सदस्यों में से 144 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
घोषित परिणाम इस प्रकार रहे:
– प्रधान पद पर श्री जितेंद्र गोयल 97 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि श्री शिव कुमार दुग्गल को 43 मत मिले।
– जनरल सेक्रेटरी पद पर श्री दिनेश ज्योति 98 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि श्री अनिल कुमार आनंद को 43 मत मिले।
– कैशियर पद पर श्री राजेंद्र कुमार शर्मा 104 मत प्राप्त कर वि�